Geo24News

विभिन्न देशों से 33,000 नागरिकों को वापस क्यों लाई इथियोपिया सरकार

अदीस अबाबा, 17 जनवरी ( आईएएनएस): । इथियोपिया सरकार पिछले छह महीनों में विभिन्न देशों में गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रहे लगभग 33,000 नागरिकों को वापस लेकर आई है।

विभिन्न देशों से 33,000 नागरिकों को वापस क्यों लाई इथियोपिया सरकार
विभिन्न देशों से 33,000 नागरिकों को वापस क्यों लाई इथियोपिया सरकार
Advertisement

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य से संबद्ध फाना ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेट के हवाले से बताया कि मंत्रालय के प्रवक्ता नेबियाट गेटाचेव ने कहा कि बड़े पैमाने पर चल रहा यह प्रयास इथियोपिया सरकार की 'नागरिक-केंद्रित' कूटनीतिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इसमें में विदेशों में मुश्किल हालात का सामना कर रहे नागरिकों को वापस लाया जा रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि विशेष रूप से चिंताजनक मामला म्यांमार में इथियोपियाई नागरिकों से जुड़ा है, जहां 380 नागरिकों की पहचान गंभीर परिस्थितियों में फंसे हुए के तौर पर की गई है। इन लोगों को दक्षिण पूर्व एशिया में रोजगार के अवसरों का वादा करने वाले अवैध दलालों ने गुमराह किया था। आगमन पर उन्हें म्यांमार और थाईलैंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में अनधिकृत शिविरों में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर बेहद चुनौतिपूर्ण हालात हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए प्रयास से लगभग 34 नागरिकों को अपहरणकर्ताओं से मुक्‍त कराया गया। इन सभी को इथियोपिया वापस लाने से पहले थाईलैंड में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

गेटाचेव ने स्वीकार किया कि अपहृत नागरिकों को बचाने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने टोक्यो, जापान और नई दिल्ली, भारत में अपने राजनयिक मिशनों को चल रहे प्रयासों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

गेटाचेव ने इस बात पर जोर दिया कि फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए वर्तमान में विभिन्न प्रयास चल रहे हैं।

Advertisement

हाल के वर्षों में, इथियोपिया ने विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों को तेज कर दिया है। इथियोपिया इस समस्या से निपटने के लिए म्यांमार और अन्य प्रभावित देशों की सरकार के साथ सहयोग कर रहा है।

Advertisement

Courtesy Media Group: IANS