भाजपा तानाशाही से लोगों को रोकना चाहती है, जनता हिसाब करेगी : अतुल प्रधान

18 Dec, 2024 10:30 PM
भाजपा तानाशाही से लोगों को रोकना चाहती है, जनता हिसाब करेगी: अतुल प्रधान
लखनऊ, 18 दिसंबर (आईएएनएस): । उत्तर प्रदेश विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निष्कासित किए जाने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा है कि मेरा निष्कासन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिया गया है।

मैं यह कहना चाहता हूं कि सदन में नियम 56 के तहत, हम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की चरमराती स्थिति के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे। नियम के तहत हम बोल रहे थे। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के विधायकों के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग किया है। इसे लेकर हम लोग आहत हैं। मैं कहना चाहता हूं कि यह लोग तानाशाही से लोगों को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। आने वाले समय में जनता हिसाब करेगी।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा है कि इंडिया ब्लॉक में हम लोग शामिल हैं। विधानसभा घेराव का कार्यक्रम कांग्रेस का था। इंडिया ब्लॉक का जब प्रदर्शन होगा, तो समाजवादी पार्टी भी शामिल होगी।

अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं चाहते क‍ि जनता के मुद्दों का समाधान हो, जनता बेहाल स्वास्‍थ्‍य सेवाओं से परेशान है, भाजपा के लोग आम जन के प्रति बिल्कुल चिंतित नहीं हैं, हम गरीब के सस्ते अच्छे इलाज के लिए हर जगह आवाज को उठाने का काम करेंगे। आज विधानसभा परिसर मे भाजपा की नीतियों के विरोध में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने बैठकर धरना दिया, जो हमारे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आह्वा्वान पर ख़त्म किया गया। हमारी मांग है की ग़रीब को उसका हक मिलना चाहिए।

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ग़रीब किसान मज़दूर की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी मुझे हमारे क्षेत्र की महान जनता ने दी है। हम आज सस्ते, अच्छे इलाज की मांग सरकार से कर रहें हैं और सरकार के लोगों को इतनी दिक्कत क्यों है। ये नहीं चाहते की प्रदेश की जनता को अच्छा सस्ता ईलाज मिले। हम गरीबों की आवाज़ को निरंतर बुलंद करेंगे।

Words: 8


अस्वीकरण   इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह जानकारी जियो24न्यूज डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। हम इसे सही और अद्यतन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन जानकारी की पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार की स्पष्ट या अप्रत्यक्ष गारंटी या वचन नहीं देते। वेबसाइट पर दी गई जानकारी, उत्पाद, सेवाएँ या संबंधित ग्राफिक्स पर किसी भी प्रकार की निर्भरता पूरी तरह से आपके अपने जोखिम पर होगी।

किसी भी परिस्थिति में, हम किसी भी प्रकार की हानि या क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, चाहे वह अप्रत्यक्ष हो, परिणामी हो, या इस वेबसाइट के उपयोग या इससे संबंधित डेटा या लाभ की हानि के कारण उत्पन्न हुई हो।

हम साइटों की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर कोई नियंत्रण नहीं रखते हैं। किसी भी लिंक का शामिल किया जाना इन साइटों की सिफारिश करने या उनके विचारों का समर्थन करने का संकेत नहीं देता।

यदि आप इस अस्वीकरण को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, तो हम सुझाव देते हैं कि आप समाचार पोस्ट को उसकी मूल भाषा में पढ़ें।



मुख्य समाचार


 

 

Scroll to Top