दिल्ली भाजपा ने चुनाव समिति का किया ऐलान, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज समेत 21 नाम शामिल

18 Dec, 2024 11:49 PM
दिल्ली भाजपा ने चुनाव समिति का किया ऐलान, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज समेत 21 नाम शामिल
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस): । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए के लिए दिल्ली चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, अरविंदर सिंह लवली और वीरेंद्र सचदेवा समेत 21 नाम शामिल हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी नेतृत्व की सहमति से दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के गठन की घोषणा की है। इसमें दिल्ली के सांसदों, तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह लवली भी हैं।

इस चुनाव समिति में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह, पूर्व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सांसद कमलजीत सहरावत, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व विधायक अरविंद सिंह लवली, भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, संगठन मंत्री पवन राणा, दिल्ली भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा, दिल्ली भाजपा प्रभारी और सांसद बैजयंत पांडा, चुनाव सह प्रभारी अतुल गर्ग और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को जगह मिली है।

चुनाव समिति में प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, चुनाव सह प्रभारी अतुल गर्ग और प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने की उम्मीद है। भाजपा उम्मीदवारों के चयन के अंतिम चरण में है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

Words: 9


अस्वीकरण   इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह जानकारी जियो24न्यूज डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। हम इसे सही और अद्यतन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन जानकारी की पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार की स्पष्ट या अप्रत्यक्ष गारंटी या वचन नहीं देते। वेबसाइट पर दी गई जानकारी, उत्पाद, सेवाएँ या संबंधित ग्राफिक्स पर किसी भी प्रकार की निर्भरता पूरी तरह से आपके अपने जोखिम पर होगी।

किसी भी परिस्थिति में, हम किसी भी प्रकार की हानि या क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, चाहे वह अप्रत्यक्ष हो, परिणामी हो, या इस वेबसाइट के उपयोग या इससे संबंधित डेटा या लाभ की हानि के कारण उत्पन्न हुई हो।

हम साइटों की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर कोई नियंत्रण नहीं रखते हैं। किसी भी लिंक का शामिल किया जाना इन साइटों की सिफारिश करने या उनके विचारों का समर्थन करने का संकेत नहीं देता।

यदि आप इस अस्वीकरण को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, तो हम सुझाव देते हैं कि आप समाचार पोस्ट को उसकी मूल भाषा में पढ़ें।



मुख्य समाचार


 

 

Scroll to Top