झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में टोल टैक्स वसूली पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

19 Dec, 2024 3:06 PM
झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में टोल टैक्स वसूली पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
रांची, 19 दिसंबर (आईएएनएस): । झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह के शहरी इलाके में प्रवेश के लिए बड़ी और व्यावसायिक गाड़ियों से नगर निगम की ओर से की जा रही टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगाने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने मोंगिया स्टील लिमिटेड की ओर से इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है।

आदेश में कहा गया है कि नगर निगम को टोल टैक्स की वसूली का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से गिरिडीह नगर निगम को इस आदेश को लागू करने का निर्देश दिया है। इस आदेश की कॉपी नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव, गिरिडीह जिले के डीसी, गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त और गिरिडीह एसडीएम को भी भेजने का निर्देश दिया गया है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया और अधिवक्ता शिल्पी शांडिल्य ने कोर्ट में पेश की गई अपनी दलीलों में विभिन्न कानूनों का हवाला देते हुए बताया था कि नगर निगम के पास स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर लगाने का अधिकार नहीं है। गिरिडीह में करीब दस वर्षों से शहर की सीमा क्षेत्रों में मुख्य मार्गों पर अलग-अलग जगहों पर बैरिकेड लगाकर टोल टैक्स की वसूली की जा रही थी।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद स्थानीय संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। कुछ महीनों के लिए इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में फिर से टोल के लिए नीलामी कराई गई और संवेदक के जरिए टोल टैक्स की वसूली शुरू कराई गई। इसे लेकर प्रायः विवाद की स्थिति खड़ी होती रही है।

-

Words: 10


अस्वीकरण   इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह जानकारी जियो24न्यूज डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। हम इसे सही और अद्यतन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन जानकारी की पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार की स्पष्ट या अप्रत्यक्ष गारंटी या वचन नहीं देते। वेबसाइट पर दी गई जानकारी, उत्पाद, सेवाएँ या संबंधित ग्राफिक्स पर किसी भी प्रकार की निर्भरता पूरी तरह से आपके अपने जोखिम पर होगी।

किसी भी परिस्थिति में, हम किसी भी प्रकार की हानि या क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, चाहे वह अप्रत्यक्ष हो, परिणामी हो, या इस वेबसाइट के उपयोग या इससे संबंधित डेटा या लाभ की हानि के कारण उत्पन्न हुई हो।

हम साइटों की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर कोई नियंत्रण नहीं रखते हैं। किसी भी लिंक का शामिल किया जाना इन साइटों की सिफारिश करने या उनके विचारों का समर्थन करने का संकेत नहीं देता।

यदि आप इस अस्वीकरण को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, तो हम सुझाव देते हैं कि आप समाचार पोस्ट को उसकी मूल भाषा में पढ़ें।



मुख्य समाचार


 

 

Scroll to Top