देश को परम वैभव पर पहुंचाना हमारा संकल्प , राष्ट्र सर्वोपरि की भावना प्रथम : सुधीर मुनगंटीवार

19 Dec, 2024 12:45 PM
देश को परम वैभव पर पहुंचाना हमारा संकल्प, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना प्रथम:  सुधीर मुनगंटीवार
नागपुर, 19 दिसंबर (आईएएनएस): । महाराष्ट्र के नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पंहुचे महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि आज हम देश को परम वैभव पर पहुंचाने का संकल्प लेते है।

उन्होंने कहा कि हेडगेवार स्मृति मंदिर हम सबके लिए प्रेरणा के केंद्र है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। जीते हुए तमाम विधायक आज यहां आकर हेडगेवार जी को नमन कर रहे है। हम राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से काम करते है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मेरे जैसे तमाम कार्यकर्ता है, जिनको मंत्री पद नहीं मिला। कार्यकर्ताओं का सम्मान रखना हमारी जिम्मेदारी है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा और उनके कल्याण के मुद्दों को विधानसभा में उठाता रहूंगा। जब किसी को कोई पद मिलता है तो हजारों कार्यकर्ता मिलने आते हैं। अगर पद खोने के बाद कोई कार्यकर्ता मुझसे मिलने आता है तो उनका सम्मान करना मेरा कर्तव्य है।

महाराष्ट्र के नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे भाजपा नेता राम कदम ने कहा यह एक पवित्र भूमि है, जहां से अनुशासन का पाठ सीखा जाता है। त्यागपूर्ण और समर्पित जीवन राष्ट्र के प्रति किस तरह से न्योछावर करना चाहिए, राष्ट्र के लिए कैसे जीना चाहिए, राष्ट्र प्रथम कैसे हैं, यह सारी बातों की सीख इस पवित्र भूमि से मिलती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक तथा प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को हम आज नमन करने आए हैं।

वहीं शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर प्रेरणा का केंद्र है। हम लोगों ने आज यहां पर डॉ. हेडगेवार को नमन किया। हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ यहां पर आए हुए है। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब के हिंदुत्व के विचार को एकनाथ शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस आगे बढ़ा रहे है।

Words: 8


अस्वीकरण   इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह जानकारी जियो24न्यूज डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। हम इसे सही और अद्यतन बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन जानकारी की पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार की स्पष्ट या अप्रत्यक्ष गारंटी या वचन नहीं देते। वेबसाइट पर दी गई जानकारी, उत्पाद, सेवाएँ या संबंधित ग्राफिक्स पर किसी भी प्रकार की निर्भरता पूरी तरह से आपके अपने जोखिम पर होगी।

किसी भी परिस्थिति में, हम किसी भी प्रकार की हानि या क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, चाहे वह अप्रत्यक्ष हो, परिणामी हो, या इस वेबसाइट के उपयोग या इससे संबंधित डेटा या लाभ की हानि के कारण उत्पन्न हुई हो।

हम साइटों की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर कोई नियंत्रण नहीं रखते हैं। किसी भी लिंक का शामिल किया जाना इन साइटों की सिफारिश करने या उनके विचारों का समर्थन करने का संकेत नहीं देता।

यदि आप इस अस्वीकरण को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, तो हम सुझाव देते हैं कि आप समाचार पोस्ट को उसकी मूल भाषा में पढ़ें।



मुख्य समाचार


 

 

Scroll to Top