Geo24News

देश अभी यूसीसी के लिए तैयार नहीं है : पवन बंसल

चंडीगढ़, 27 जनवरी ( आईएएनएस): । उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। इसी के साथ उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया। कांग्रेस नेता पवन बंसल ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।

देश अभी यूसीसी के लिए तैयार नहीं है: पवन बंसल
देश अभी यूसीसी के लिए तैयार नहीं है: पवन बंसल
Advertisement

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा, "जो कानून वे बना रहे हैं, वह स्पष्ट रूप से मुसलमानों को निशाना बना रहा है। अगर हमारे धर्म इतने विविध और अनोखे हैं, तो हमारे देश में किसी को भी अपने धर्म का पालन करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। यह उसमें हस्तक्षेप करने का एक प्रयास है। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि किस तरह के कानून सभी पर समान रूप से लागू हो सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिमों में निकाह करने के कानून अपने हैं। हिन्दुओं में शादी करने के लिए अपने कानून हैं। कौन से कानून के तहत उन्हें एक कर देंगे। इसके लिए हम कौन सा कानून लगाएंगे। मुसलमानों में निकाह करने की पुरानी परंपरा है, उसे खत्म करने की सोच कैसे रख सकते हैं। यूसीसी पर देश में चर्चा होनी चाहिए। आज अपनी राजनीति की वजह से यह कहते हैं कि यूसीसी लागू करेंगे। कल यह कहेंगे कि एक धर्म होना चाहिए। एक पोशाक होनी चाहिए। भारत देश बहुत बड़ा है। इसमें विविधता है। इसे कैसे एक कर सकते हैं। देश अभी यूसीसी के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए लंबे समय की जरूरत है।

Advertisement

अमृतसर में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, "डॉ. अंबेडकर भारत के बहुत ही सम्मानीय नेता हैं। संविधान के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वह संविधान के निर्माता हैं। अगर उनका अनादर कहीं भी, किसी भी ढंग से किया जाता है तो वह निंदनीय है। जिस तरह से अमृतसर में हुआ, उनकी मूर्ति खंडित करने का प्रयास किया गया। यह निंदनीय है। इस घटना को लेकर देरी नहीं होनी चाहिए तुरंत जो इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देश में आपसी भाईचारे को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए।"

Advertisement

Courtesy Media Group: IANS